फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पूर्व ब्लाॅक प्रमुख का परिवार घर छोड़कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। शादी के एक महीने बाद महिला रश्मि सिंह की मौत की खबर की शुक्रवार को हर जुबां पर चर्चा रही। घटना के बाद से पूर्व ब्लॉक प्रमुख का परिवार भागा हुआ है। प्रयागराज में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर कौशांबी चले गए। हालांकि कोई भी नामजद सदस्य पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन

खागा कोतवाली के नई बाजार निवासी आदित्य प्रताप सिंह की पत्नी रश्मि सिंह (22) की बुधवार रात फंदे से लटकने से मौत हो गई थी। उसकी शादी दो नवंबर को हुई थी। मायके पक्ष का बृहस्पतिवार सुबह रश्मि सिंह का शव प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल में एक एंबुलेंस में मिला था।
ससुराली वहां से गायब थे। रश्मि सिंह के पिता धर्मेंद्र सिंह ने दहेज हत्या की पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह, उनके पुत्र आदित्य प्रताप सिंह, पत्नी पुष्पा सिंह व बेटी अंजलि सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूरा परिवार खागा से भागा हुआ है। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें