फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतन शिविर में शुद्ध आचरण पर दिया जोर

Mon, 24 Oct 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
गायत्री परिवार की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत करते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वावधान में वर्ष 2017 में होने वाले विराट संस्कार महोत्सव व गायत्री महायज्ञ को लेकर रविवार को यहां चिंतन शिविर हुआ। एसपी आवास के सामने एक गेस्ट हाउस में आचार्य कमलेश, योगेश और दिव्यांश ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। दीपा सिंह ने गायत्री गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


संचालन करते हुए गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य मिथलेश सविता ने जनपद में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी।

बताया कि आयोजन का उद्देश्य शुद्ध आचरण, उत्कृष्ट चिंतन के माध्यम से स्वयं में संस्कारों की स्थापना करना है। इस मौके पर अमित शिवहरे, सतीश शिवहरे, एसपी शुक्ला, शिवाकांत दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें