जुलूस निकालते अटेवा पेंशन मंच के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में रविवार को मशाल जुलूस निकालकर आवाज बुलंद की गई। जिलाध्यक्ष निधान सिंह यादव के नेतृत्व में विभिन्न ब्लाकों के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम से लाभान्वित करने की मांग की।\
अटेवा मशाल जुलूस नहर कालोनी से शुरू होकर शहर के पटेलनगर चौराहा पहुंची। यहां पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 13 नवंबर को सरकार पेंशन बहाली की घोषणा नहीं करती तो शिक्षक कर्मचारी जेल भरो आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर जिला संगठन मंत्री श्रीदेवी शुक्ला, राजीव उमराव, महेंद्र मौर्य, नागेंद्र प्रताप सिंह, सत्यवीर सिंह, विनय कुमार, शैलेंद्र सिंह, अंजनी पांडेय, दीपक गौतम, हिमांशु, जेपी यादव, ब्रजेश यादव, राहुल मिश्रा मौजूद रहे।