फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटने में चालक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। तेज रफ्तार डंपर ने जमेनी मोड़ के पास रविवार शाम ट्रैक्टर ट्राॅली को ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। डंपर छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी रामबरन निषाद (46) ट्रैक्टर चालक था। वह रविवार को शाम पांच बजे दतौली की ओर से खाली ट्रैक्टर लेकर गांव जा रहा था। जमेनी मोड़ के पास मुत्तौर की ओर जा रहा खाली डंपर ओवरटेक करने लगा। ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर को साइड से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का इंजन पलट गया और उसमें चालक रामबरन निषाद की दब गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। ट्रैक्टर हटाकर चालक को निकाला, लेकिन देर हो चुकी थी। हादसे से मां बुधिया देवी और पत्नी कुंता देवी का हाल बेहालहो गई। चालक के दो पुत्र गंगाराम,गंगाचरण और पुत्रियां निर्मल देवी,संगीता उर्फ गुड़िया हैं। शंकरपुर मोड़ के पास स्थित जेबी ईंट भट्ठे में मजदूरी और ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। हादसे के बाद चालक मौके से डंपर छोड़कर भाग निकला। प्रभार निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि डंपर चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें