फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चालक और परिजन लगाते रहे गुहार, एंबुलेंस को नहीं मिला रास्ता

विज्ञापन
फोटो-13= हसवा कस्बे में जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
हसवा। प्रसव पीड़ा से छटपटा रही प्रसूता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जा रही एंबुलेंस शुक्रवार सुबह हसवा कस्बे में जाम में फंस गई। चालक लगातार हूटर बजाता रहा लेकिन वाहन चालकों ने साइड नहीं दिया।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक और तीमारदारों ने वाहन से उतरकर लोगों से रास्ता देने की गुहार लगाई। इसके बाद भी किसी ने रास्ता नहीं दिया। जाम खुलने के बाद ही एंबुलेंस अस्पताल के लिए रवाना हुई। इस दौरान यातायात पुलिस भी नजर नहीं आई।

हसवा कस्बे में जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। वाहनों की अवैध पार्किंग और अन्य कारणों से सड़क संकरी हो गई है। आवागमन के दौरान लोग कई बार एक-एक घंटे तक जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह हसवा कस्बे से गुजरी एंबुलेंस जाम में फंस गई। इससे प्रसव पीड़ा से प्रसूता परेशान दिखी। करीब 30 मिनट तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही। बमुश्किल जाम खुलने पर ही एंबुलेंस सीएचसी के लिए रवाना हो सकी। डॉक्टर के मुताबिक जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।

व्यापारी सूरज साहू, राजू, गुफरान, मनीष साहू का कहना है कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त न होने से आए दिन ऐसे हालात बनते हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से बाजार में यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाने, अवैध पार्किंग पर रोक लगाने और स्कूल टाइम पर विशेष प्रबंधन करने की मांग की।

चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। अवैध पार्किंग हटाई जाएगी ताकि जाम की समस्या से राहगीरों को निजात मिल सके।

फोटो-13= हसवा कस्बे में जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें