फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मिल में ताला लगाकर भाग निकला संचालक, थाने पहुंचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पूर्वी बाईपास स्थित किशोरी और शीतला राइस मिल में किसानों ने अपना धान बेचा था लेकिन पिछले वर्ष से मिल संचालक ने भुगतान नहीं किया। दो माह पूर्व दबाव में चेक दिए गए जो बाउंस हो गए। अब मिल संचालक ने ताला लगाकर फरार हो गया। किसानों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भारतपुर, रामपुर, जयसिंहपुर और ओरेई सहित करीब 50 किसानों ने वर्ष 2024-25 में लगभग सात करोड़ रुपये का धान मिल संचालक जितेंद्र पांडेय को बेचा था। भुगतान में आनाकानी के कारण किसानों ने दबाव बनाया लेकिन चेक बाउंस हो गए। जयसिंहपुर निवासी किसान मदनमोहन सिंह और यशवंत कुमार ने बताया कि मिल संचालक लगातार भुगतान के लिए इन्कार करता रहा।
कई किसानों ने पांच से 10 लाख रुपये तक का धान मिल संचालक को बेचा था। पिछले एक सप्ताह से वह फोन तक रिसीव नहीं कर रहा। थरियांव थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों ने मिल संचालक के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें