फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाया गया श्रीराम नवमी का पर्व

Sat, 16 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
शोभायात्रा में निकली राम-लक्ष्मण की झांकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भये प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशिल्या हितकारी...गीत की मधुर धुन बजते ही हर तरफ जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। प्रभु श्रीराम के जन्म होते ही भक्तों का मन हर्षोल्लास से भर गया। गीत संगीत के बीच श्रद्धालु झूमने लगे। हर तरफ श्ंाख, घंटा की आवाज से माहौल पूरी तरह राम मय हो गया।
विज्ञापन


जिले में श्रीराम नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम नवमी महोत्सव आयोजन समिति के कार्यकर्ता और हिंदू नेताओं ने चौक स्थित मंदिर में प्रभु राम का जन्मोत्सव मनाया। विधि विधान से भक्तों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की। रामलीला मैदान में शाम चार बजे गायत्री परिवार की ओर से यज्ञ हुआ।

इसके बाद अलग अलग स्थानों से निकलने वाली झांकियां रामलीला मैदान पहुंची। श्रीराम लीला मैदान ज्वालागंज से बस स्टाप होते हुए जीटी रोड बाकरगंज चौराहा शोभायात्रा पहुंची। यहां से लाठी मोहाल बाजार, श्रीहनुमान मंदिर चौक चौराहा व कोतवाली रोड श्रीशीतला माता मंदिर पहुंची, भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, श्रीराधाकृष्ण की अद्भुत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पवन पुत्र वीर हनुमान की झांकी देखने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा। जगह जगह भक्तों ने झांकियाें की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलदीप नारायण पप्पन रस्तोगी, बजरंगदल के प्रांत संयोजक बीरेंद्र पांडेय, सदर विधायक विक्रम सिंह, महेशकांत त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, राधेश्याम हयारण, गुड्डू मोदनवाल, अमित शरन, विनोद मोदनवाल, धर्मेंद्र साहू, रवि रस्तोगी, शैलेंद्र शरन सिंपल, गिरजा शंकर सोनी, विद्या भूषण तिवारी, जागृति तिवारी, संजीव रस्तोगी, दीप चंद्र रस्तोगी, मोनू रस्तोगी, सोनू गुप्ता, राजा, अमित रस्तोगी, राजीव कुमार गुप्ता, मनीष, शिवाकांत, रमाकांत गुप्ता ने सहयोग किया।

श्री सिद्धपीठ कालिकन मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा को मंत्रोच्चारण के साथ दूध, दही, घी, शक्कर, गंगाजल, पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद भगवान को धूप, दीप, नैवेद्य, इत्र लगाकर पीले फूलों की माला पहनाई। कालिकन मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। यहां पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। हुसेनगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। यहां पर भक्तों ने जगह जगह आयोजन किए जिसमें प्रसाद वितरण किया गया।

खुशी में भक्तों ने घरों में दीये जलाए और पूजा अर्चना की। शहर चौक, वर्मा चौराहा, ज्वालागंज, मुराइनटोला, पटेलनगर, शादीपुर, आबूनगर, राधानगर, देवीगंज आदि इलाकों में श्रद्धालुओं ने दिये जलाए। महिलाओं ने प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर बधाई गाई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें