फोटो-42-नदी में पानी आने से टूटी शटरिंग। संवाद
खखरेरू। बदनमऊ में ससुर खदेरी नदी पर बन रहे पुल का निर्माण सोमवार को रुक गया। रविवार को सिंचाई विभाग की ओर से नदी में पानी छोड़े जाने से निर्माण सामग्री और पहले किए गए काम को नुकसान पहुंचा है।
बदनमऊ मार्ग पर मॉर्डन कंस्ट्रक्शन कंपनी दो करोड़ रुपये की लागत से पुल बना रही है। इसमें तीन पिलर और सड़क मार्ग तैयार होना है। कंपनी दो पिलरों और कंक्रीट का काम पूरा कर चुकी थी।
तीसरे पिलर के लिए सरिया का जाल बिछाया जा रहा था और कंक्रीट डाला जाना था। इसी दौरान पानी आने से तीसरे पिलर की सामग्री बह गई और पूरा सेटअप अस्त-व्यस्त हो गया। शटरिंग टूटने और मिट्टी कटान से पिलर टेढ़ा पड़ गया।
कंपनी के घनश्याम पांडेय ने बताया कि पिलर की नींव में पानी भरने से निर्माण कार्य फिलहाल ठप हो गया है और नुकसान के कारण काम पूरा करने में अब देर होगी।
फोटो-42-नदी में पानी आने से टूटी शटरिंग। संवाद