फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार दुर्घटना में घायल की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद/जफरगंज। कानपुर के माधवबाग में हुई कार दुर्घटना में घायल दो घायलों की हालत चिंताजनक है। वहीं डिघरूवा निवासी पंकज वर्मा का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

विधनू थाना क्षेत्र में शनिवार को कार और डंपर भिड़ंत में तीन की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हबीब (95), घायल असीम की पत्नी हुस्न आरा (45), सफाई कर्मचारी पंकज वर्मा की मौके पर मौत हो गई थी। उनका पोस्टमार्टम रविवार को हुआ।
शवों को जहानाबाद लाया गया, जहां सोमवार को मुस्लिम रीति के अनुसार सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। गंभीर रूप से घायल असीम का कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दूसरे घायल अमन की हालत में सुधार हो रहा है। घायलों के घर आसपास के लोग पहुंचे और उनकी सलामती की दुआ मांगी।
विज्ञापन

उधर जाफरगंज थाना क्षेत्र के डिघरुवा गांव निवासी पंकज वर्मा (37) का शव गांव पहुंचा। उनका अंतिम संस्कार खेत में किया गया। पंकज अमौली ब्लाक में सफाई कर्मी पद पर तैनात था। इस घटना से सभी की आंखें नम रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें