फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
फाइल फोटो-04-आशीष प्रजापति। स्रोत परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
गाजीपुर (फतेहपुर)। तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शे में रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार एक-एक युवक की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर हैं। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था। बाइक की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।
विज्ञापन

ललौली थाने के लालपुर सेमरई निवासी आशीष कुमार प्रजापति (24) गुजरात प्रांत के सूरत में प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी ससुराल गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव में हैं। वह रविवार दोपहर किसी कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल आया था।
वह ससुराल से रात को साले आयुश (15) को लेकर बाइक से घर जा रहा था। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहुआ मार्ग पर राम सिंह शिक्षा निकेतन स्कूल के पास बाइक सवार तेज रफ्तार की वजह से नियंत्रण खो बैठा। तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शे से वह टकरा गया। दोनों वाहनों के सवार छिटक कर दूर गिरे।
विज्ञापन


ई-रिक्शे में गाजीपुर कस्बा निवासी अजय पाल (26) चचेरे भाई बेटू के साथ बैठे थे। ई-रिक्शा बेटू चला रहा था। दोनों करसवां गांव से तेरहवीं से लौट रहे थे। पुलिस ने चारों को गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने बाइक सवार आशीष कुमार प्रजापति और ई-रिक्शा सवार अजय पाल को मृत घोषित कर दिया।
घायल ई-रिक्शा चालक बेटू और आयुष की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक और ई-रिक्शा की रफ्तार अधिक थी। इससे हादसों में दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।



दो माह के बेटे के सिर से छिना पिता का साया

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से परिजन का हाल बेहाल हो गया। परिजन ने बताया कि आशीष की शादी करीब दो साल पहले संध्या के साथ हुई थी। उसका दो माह का एक बेटा है। हादसे के बाद दो माह के बेटे के सिर से पिता का साया छिन गया है। वहीं अजय पाल भी अविवाहित थे। उनका एक बड़ा भाई प्रदीप है। वह मवेशी पालन का काम करता था।

फाइल फोटो-04-आशीष प्रजापति। स्रोत परिजन- फोटो : 1

फाइल फोटो-04-आशीष प्रजापति। स्रोत परिजन- फोटो : 1

फाइल फोटो-04-आशीष प्रजापति। स्रोत परिजन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें