फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: युवाओं, किसानों और आधी आबादी को समर्पित है बजट

विज्ञापन
फोटो-07-वीआईपी रोड स्थित एक होटल में वार्ता करते डिप्टी सीएम। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। केंद्रीय बजट 2026-27 देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है। यह बजट वैश्विक स्तर पर देश को और मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। ये बातें बृहस्पतिवार को वीआईपी रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से देश आंतरिक और सामरिक दोनों दृष्टि से लगातार सशक्त हो रहा है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तैयार यह बजट जन-जन और राष्ट्रहित में अभूतपूर्व है। इसमें डिजिटल टेक्नोलॉजी को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप केंद्र में रखा गया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है। इससे कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ेगी। मध्य वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की आय पर शून्य आयकर का प्रावधान किया गया है। शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता कर आम लोगों को राहत दी गई है।
रोजगार और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। तीर्थ नगरों के विकास, सात उच्च गति रेल कॉरिडोर और भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए तिलहनों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा और सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन और सूर्यमुखी जैसी फसलों को विशेष सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

रक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए बजट में 15 प्रतिशत वृद्धि की गई है। प्रत्येक जिले में कन्या छात्रावास की स्थापना का प्रावधान किया गया है। 15 पुरातत्व स्थलों के विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। एआई आधारित तकनीकी प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को मौसम की सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
देशभर में 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और सिटी इकोनॉमिक रीजन के तहत लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और वाराणसी को रोजगार और स्टार्टअप हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
कार्यक्रम में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, प्रमोद द्विवेदी, नीरज सिंह, केंद्रीय बजट अभियान संयोजक सुशीला मौर्या आदि मौजूद रहे।



चोरी हुई है तो चोर पकड़े जाएंगे

लगातार बढ़ रही महंगाई के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया गया है। 80 करोड़ लोगों को 2028 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन दिया जा रहा है ताकि कोई भूखा न सोए। महंगाई बढ़ी है इसके साथ ही लोगों की कमाई भी बढ़ी है। शुद्ध पेयजल और चिकित्सा सुविधा पर उन्होंने कहा कि एक जिला एक मेडिकल कॉलेज भाजपा सरकार की देन है। स्थानीय अपराधों पर कहा कि चोरी हुई है तो चोर पकड़े जाएंगे और लूट हुई है तो लुटेरे भी पकड़े जाएंगे।



फफक कर रोये सोनू

भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष सोनू गौतम किसानों की धान खरीद को लेकर उपमुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देने पहुंचे थे। यहां मौजूद पुलिस की ओर से बाहर किए जाने से आहत सोनू गौतम मीडिया से बात करते हुए फफक कर रोये। उन्होंने धान खरीद में व्याप्त अनियमितताओं का आरोप लगाया।



मलवां के पेड़े की मिठास चख लौटे उपमुख्यमंत्री
भाजपा की ओर से कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद लखनऊ लौटते समय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मलवां के पेड़े का स्वाद चखा। उन्होंने जनपद के एक जिला एक उत्पाद के तहत पहचान बना चुके मलवां पेड़े की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उत्पाद न केवल जिले की पहचान है बल्कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का माध्यम भी बन रहा है।

स्वयं सहायता समूह से जोड़ें पांच लाख महिलाएं
उपमुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले के सभागार में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से कम से कम पांच लाख महिलाओं को जोड़ने के निर्देश दिए। अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। आरईडी की ओर से बनाई गई सड़कों को गारंटी अवधि में ही दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम रविंद्र सिंह, सीडीओ पवन मीना सहित जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो-07-वीआईपी रोड स्थित एक होटल में वार्ता करते डिप्टी सीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें