फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गंगा में डूबे दूसरे भाई का तीसरे दिन शव उतराता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। रायबरेली के डलमऊ थाना क्षेत्र में गंगा स्नान करते डूबे सगे भाइयों में दूसरे का शव तीसरे दिन उतराता मिला है। शव हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी में पुलिस से करीब 20 मीटर दूर मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आलमपुर नरही के मजरे खेरवा के दिलीप निषाद कानपुर दादानगर में नमकीन फैक्टरी में काम करते हैं और कई साल से परिवार संग गोविंदनगर सीटीआई में रहते हैं। उनकी पत्नी छेदाना देवी तीन पुत्र हिमांशु (14), पीयूष (12), आयुष (8) को लेकर दीपावली पर गांव आई थी। करीब 10 दिन पहले मायके हुसैनगंज थाना के बारिभखुआ गांव बच्चों को लेकर पिता रामखेलावन निषाद के घर गई थी।
मायके से कार्तिकी पूर्णिमा पर तीनों बच्चों के साथ रायबरेली डलमऊ गंगा घाट में स्नान को गई थी। जहां हिमांशू और पीयूष गहराई में जाने से डूब गए थे। खोजबीन में हिमांशू का शव मिला था। पिता दिलीप व परिजन पीयूष के शव की तलाश में रविवार सुबह गंगा किनारे पहुंचे। गंगा पुल के करीब 20 मीटर दूर बच्चे का शव उतराता देखकर शोर मचाया। ग्रामीण आनंद निषाद,राजेश निषाद,नीरज, राहुल निषाद पहुंचे। उनकी मदद से पीयूष का नदी से बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें