फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच दिन से लापता युवक का शव सड़क किनारे खंदक में मिला

विज्ञापन
फोटो 32- ननका। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बकेवर। भैंसोली-बिझौली मार्ग पर रविवार को पांच दिन से लापता युवक का शव सड़क किनारे खंदक में पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस हादसा मान रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के कंसाही गांव निवासी ननका सोनकर (30) गांव से 11 नवंबर को कुछ लोगों के साथ तीन किलोमीटर दूर शाह देवगन गांव मेला देखना गया था। गांव से दो किलोमीटर दूर भैंसोली गांव में सड़क किनारे खंदक में ग्रामीणों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को खबर दी।
परिजन मौके पर पहुंचे। भाई नीलू ने बताया कि ननका महाराष्ट्र में मजदूरी करता था। दीपावली पर गांव लौटा था। पहले भी बिना बताए कई दिन के लिए गायब हो जाता था। इसी वजह से तलाश नहीं की और पुलिस को भी सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

उसने भाई की मौत की पर हत्या का संदेह जताया है। सीओ प्रगति यादव ने मौके पर जांच की। थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि मेले से लौटते समय उसे कुछ लोगों ने देखा था। एक युवक से लिफ्ट भी मांगी थी।
लिफ्ट नहीं मिलने पर पैदल वह घर आ रहा था। किसी वाहन की टक्कर से चेहरे के बल सड़क पर गिरा। इसी वजह से चेहरे पर चोट आई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। तहकीकात जारी है।

फोटो 32- ननका। फाइल फोटो- फोटो : संवाद

फोटो 32- ननका। फाइल फोटो- फोटो : संवाद

फोटो 32- ननका। फाइल फोटो- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें