जाफरगंज। थाना क्षेत्र के बाबा कुटी के पास बुधवार शाम एक युवक का शव नीम के पेड़ पर बेल्ट से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। फारेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए।
हथगाम थाना क्षेत्र के रखानी गांव निवासी राजू का पुत्र अमन (20) करीब सात दिन पहले जाफरगंज थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव स्थित मामा अशोक के घर आया था। बुधवार दोपहर वह खाना खाकर घर से निकला था।
शाम करीब पांच बजे गांव से लगभग 200 मीटर दूर बाबा कुटी के पास नीम के पेड़ पर उसका शव बेल्ट से लटका मिला। खेतों में काम कर रहे किसानों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मामा अशोक ने शव की पहचान की। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
फाइल फोटो-49-अमन। स्रोत परिजन