खागा। कोतवाली कस्बे के नई बाजार मोहल्ले में पत्नी से विवाद के बाद युवक का शव मकान की छत पर टिनशेड में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं।
कोतवाली कस्बे के नई बाजार मोहल्ला निवासी राजेश पासवान (28) का शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर पत्नी सुनीता देवी से विवाद हो गया। इसके बाद वह छत पर चला गया। कुछ देर बाद उसका भाई दिनेश छत पर गया और वहां राजेश का शव फंदे से लटका पाया। उसने शोर मचाकर परिजनों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि राजेश बाहर रहकर वाहन चलाने का काम करता था। उसका विवाह अप्रैल 2025 में सुनीता देवी से हुआ था। कोतवाली प्रभारी रमेश कुमार पटेल ने बताया कि मामले में परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।