फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आम के पेड़ पर मजदूर का फंदे से शव लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जोनिहा। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे में मंगलवार सुबह आम के पेड़ पर एक मजदूर का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी लकी (20) का शव जोनिहा कस्बे स्थित एक भट्ठे के पास आम के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला। मंगलवार सुबह भट्ठे के बेलदार की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों और परिजन को सूचना दी गई।
भट्ठे में मजदूरी करने वाले ननका ने शव की पहचान अपने पुत्र लकी के रूप में की। पिता ने बताया कि चार भाइयों और एक बहन में लकी सबसे बड़ा था और गांव में दादी की देखभाल करता था।
विज्ञापन

वह सोमवार शाम भट्ठे पर आया था और वहां से सभी से मिलकर घर लौट गया था लेकिन रास्ते में यह घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें