फतेहपुर। भिटौरा ब्लॉक के एक परिषदीय विद्यालय में छात्र से झाड़ू लगवाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छात्र विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों से साफ-सफाई का कार्य कराना शासन स्तर से पहले ही प्रतिबंधित है। इसके बावजूद वायरल वीडियो में छात्र से झाड़ू लगवाए जाने का मामला सामने आने के कारण इसे नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।