फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 1.33 लाख से अधिक मतदाताओं को जारी होगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान न होने और गणना प्रपत्रों में अशुद्धियों के कारण एक लाख 33 हजार 950 मतदाताओं का अब तक सत्यापन (मैपिंग) नहीं हो सका है। इन मतदाताओं को पहली जनवरी से 21 फरवरी के बीच नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि मतदाता सूची के एसआईआर के पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है। इस दौरान संबंधित मतदाताओं ने फार्म तो भरा है लेकिन वर्ष 2003 की मतदाता सूची से उनका मिलान नहीं हो पा रहा है। इससे सत्यापन लंबित है।
उन्होंने बताया कि सभी ऐसे मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा। उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपने विधानसभा क्षेत्र के ईएआरओ को जवाब देना होगा। एडीएम ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2003 की सूची से मिलान न होने की स्थिति में भी यदि मतदाता 13 निर्धारित विकल्पों में से किसी एक विकल्प से संबंधित अभिलेख के साथ घोषणा पत्र प्रस्तुत करता है, तो उसका सत्यापन कर मतदाता सूची में नाम बरकरार रखा जाएगा।
विज्ञापन


तीन लाख 15 हजार 467 मतदाता पहले हो चुके हैं बाहर
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि तीन लाख 15 हजार 467 मतदाता पहले ही सूची से बाहर हो चुकी हैं। इनमें मृतक मतदाता 61,418, अनुपस्थित 74,559, शिफ्टेड 1,47,183, डुप्लीकेट 29,453 और अन्य 2854 मतदाता शामिल हैं। एसआईआर कार्य के दौरान इन मतदाताओं का किसी भी तरह से सत्यापन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें