फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शहर से जोनिहा को जोड़ने वाला 22 किमी का स्टेट हाईवे बना जानलेवा

Fri, 20 Jun 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर को जोनिहा से जोड़ने वाला करीब 22 किमी लंबा स्टेट हाईवे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे व बिखरी गिट्टी ने मार्ग पर चलना जोखिम भरा है। आए दिन दोपहिया सवार फिसल कर गिरने से घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

जोनिहा के अलावा त्रिलोकीपुर, जखनी, बैरमपुर, सहेली, शहबाजपुर, नेवलापुर, दिवानीपुर और अमौली समेत दर्जनों गांवों के लोगों का प्रतिदिन शहर तक आना जाना होता है। हर दिन करीब एक हजार से अधिक वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। भारी वाहनों के आवागमन और मरम्मत न होने से पूरी सड़क खस्ताहाल हो चुकी है।
सहेली, शहबाजपुर व मुचवापुर गांव के पास सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां गड्ढों व फैली गिट्टियों के कारण बाइक सवारों का गिरना आम बात हो गई है। वहीं जोनिहा चौराहे व आसपास के इलाकों में सड़क की बदहाली से व्यापारियों को भी दिक्कत हो रही है। भारी वाहनों के निकलने से उड़ने वाली धूल दुकानों में घुस रही है। इससे ग्राहक भी परेशान रहते हैं। दुकानदारों का कहना है कि उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। चुनावों के समय सड़क निर्माण के वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में सब भुला दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता एसके गौतम ने बताया कि जिले की सभी गड्ढों युक्त खराब सड़कों को मरम्मत किया जाना है। जल्द ही इस मार्ग को ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें