फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: राम देवालय में भव्य प्रकटोत्सव के साथ शुरू हुई 15 दिवसीय रामलीला

विज्ञापन
फोटो-25-रामलीला के मंचन में बाल कलाकार। संवाद
विज्ञापन
किशनपुर। कस्बे में शुक्रवार रात राम देवालय मंदिर में भगवान राम के प्रकटोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इससे 15 दिवसीय प्राचीन रामलीला का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

भगवान विष्णु के अवतार के रूप में राजा दशरथ के घर प्रकट हुए राम और उनके अनुज लक्ष्मण की नगरवासियों ने पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था और प्रसाद वितरण के साथ भक्ति का माहौल बना रहा।

असली स्वर्ण आभूषणों और मुकुट, चक्र, कमल दल के साथ भगवान राम की छवि श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित करती रही। नगरवासियों ने कीर्तन के माध्यम से भक्ति की गूंज बढ़ाई।
विज्ञापन

राम-लक्ष्मण का अभिनय करने वाले दोनों बालक राम देवालय मंदिर में रामलीला समाप्ति तक रहेंगे। रामलीला अध्यक्ष उत्तम सिंह ने बताया कि दो दिन बाद मेला रामलीला मैदान में आयोजित होगा। इस मौके पर धनंजय सिंह, छोटू सिंह, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें