फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 100 साल पुराना तेलान बाबा का दंगल नहीं होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। विकासखंड के सरकंडी गांव में सोमवार को होने वाला करीब 100 साल पुराना तेलान बाबा का दंगल इस बार नहीं होगा। आयोजन के लिए दंगल समिति को प्रशासनिक अनुमति नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

गांव में करीब 10 माह पहले दो प्रधान व कोटेदार पक्ष के बीच बड़ा बवाल और गोलीबारी हुई थी। पुलिस ने एहतियात के तौर पर दंगल की अनुमति नहीं दी है। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने इसकी पुष्टि की। दंगल समिति अध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने बताया कि कुछ लोगों ने डीएम से शिकायत की थी।
शिकायत में दंगल में अवैध वसूली होने की बात कही गई थी। इसी वजह से अधिकारियों ने अनुमति नहीं दी। अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद ही तेलान बाबा के दंगल का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें