खागा। सीएचसी हरदो में सीएमओ के निरीक्षण में डॉक्टर समेत 12 स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले। सीएमओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। महिला विंग के वार्ड और शौचालय में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
सीएमओ डाॅ. यूबी सिंह को निरीक्षण के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. मुश्ताक अहमद, डाॅ. पुष्पेंद्र, एआरओ संगमलाल, बीपीएम ऐश्वर्या श्रीवास्तव, उमेशचंद्र, हर्ष श्रीवास्तव और अजीत समेत 12 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले।
सीएमओ ने दवा वितरण कक्ष, इंजेक्शन कक्ष, पर्चा काउंटर और जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। महिला वार्ड व शौचालय में गंदगी मिलने पर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सभागार में आशा कार्यकर्ताओं को ई-कवच की जानकारी दे रहे बीआरपी धर्मेंद्र कुमार भी सीएमओ के सवालों का जवाब नहीं दे सके।
ऑनलाइन दर्ज करें मरीजों का ब्योरा
सीएमओ ने चिकित्सकों और कर्मचारियों को मेडिकोलीगल, मरीजों का विवरण, पर्चा और जांच रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए। गर्भवतियों की जांच समेत अन्य जरूरी जानकारी भी अभिलेखों में दर्ज करने को कहा गया है। अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।