फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: थार वाले ने हाईवे पर रस्सी से 2024 लिख आग लगाकर बनाई रील, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सदर कोतवाली अंतर्गत ओवरब्रिज पर थार वाले युवक की बनाई रील शनिवार को वायरल हो गई। थार वाले ने हाईवे पर रस्सी से बनाए गए 2024 के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई। रील वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




थार सवार शहर के पनी मोहल्ले का निवासी बिलाल है। पुलिस की जांच में सामने आया कि वीडियो शेख बिलाल की इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड किया है। वीडियो सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग ओवरब्रिज पर शुक्रवार रात बनाया गया था। हाईवे पर रस्सी से 2024 लिखा गया, फिर रस्सी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगाने के समय युवक कुछ दूर थार के सामने खड़ा था।



इस घटना से युवक और राहगीरों की जान को भी खतरा हो सकता था। इन दिनों पुलिस प्रशासन हाईवे पर महाकुंभ को लेकर चौकन्ना है। घटना ने पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े किए हैं। पहले भी कई बार हाईवे पर केक काटने और आतिशबाजी के वीडियो वायरल हो चुके हैं। प्रभारी कोतवाल श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसका शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें