फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कटखने बंदरों का आतंक, राहगीरों और बच्चों में दहशत

विज्ञापन
फोटो-01-सड़क पर बैठा बंदरों का झुंड। संवाद
विज्ञापन
चौडगरा। क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर राहगीरों को रास्ते से निकलने नहीं दे रहे हैं। इससे राहगीरों और बच्चों में भय का माहौल है। पीएचसी गोपालगंज में बंदरों के काटने से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सभी गांवों में बंदरों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। सुबह के समय बच्चे स्कूल जाने से डरते हैं। झुंड में रहने वाले बंदर लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। गांवों के साथ-साथ बंदर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
पहुर निवासी राम सिंह परिहार और जलाला निवासी आलोक गौड़ ने बताया कि घर का दरवाजा खुला होने पर बंदर सामान उठा ले जाते हैं और झुंड में होने पर हमला कर देते हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में बंदरों के काटने की एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। केवल कुत्ते काटने की वैक्सीन मौजूद है। प्रतिदिन लगभग 20 कुत्ता काटने के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।

फोटो-01-सड़क पर बैठा बंदरों का झुंड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें