फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गहरुखेड़ा में बंदरों का आतंक, कई लोग जख्मी

विज्ञापन
फोटो-15-घर छतों पर उत्पात करते बंदर। संवाद
विज्ञापन
जाफरगंज। खजुहा ब्लाॅक के गहरुखेड़ा में बंदरों के हमले से कई ग्रामीण जख्मी हो चुके हैं। गांव में 50 से अधिक बंदर दो महीने से डेरा जमाए हैं।
विज्ञापन

बंदर अब तक संदीप पटेल, सोनू पटेल, नेहा देवी, रसना पटेल, गंगा सागर, अतीक पर हमला कर जख्मी कर चुके हैं। इनका घरेलू इलाज चल रहा है। किसानों की फसलें भी बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

बंदर घर की छतों पर चढ़कर पानी की टंकियों और वाटर लाइन क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बंदरों को भगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। अफसरों ने सुनवाई नहीं की तो ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत की है। किसानों का कहना है कि आलू, गोभी, टमाटर जैसी सब्जियां की फसल को बंदरों के झुंड ने उजाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें