फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जुलूस में टेंपो चालक की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
चेतन - फोटो : परिजन
विज्ञापन
असोथर। राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा की जुलूस यात्रा में टेंपो चालक की बुधवार शाम एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से यात्रा में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मटिहा गांव निवासी चेतन सिंह (41) जुलूस यात्रा में शामिल होने गया था। उसने भगवा झंडा लोहे की पाइप में बांध रखा था। यात्रा दौरान रास्ते में झंडा हाईटेंशन लाइन में छू गया। करंट लगते ही चेतन झुलसने लगा। वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर जाने लगे। रास्ते में ही चेतन की सांस थम गई।
हादसे से पत्नी सुशीला और बेटे अंश सिंह, बेटी ईशा का हाल बेहाल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि हादसा हाईटेंशन लाइन में पाइप छूने से हुआ है। फिलहाल किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें