धाता। भाकियू टिकैत गुट का ब्लॉक परिसर में किसान समस्याओं को लेकर दूसरे दिन गुरुवार को भी धरना जारी रहा। समस्याओं को सुनने के लिए पहले दिन किसी अधिकारी के न पहुंचने से किसानों में खासी नाराजगी रही।
धरने में तहसील अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि समस्या का समाधान न हुआ तो दो दिन बाद ब्लॉक के सात नगर पंचायत कार्यालय में ताला बंद कर दिया जाएगा। शाम चार बजे तहसीलदार जगदीश सिंह ने समाधान का ज्ञापन लेकर समाप्त करवाया। ब्लॉक कार्यालय में बुधवार की सुबह से भाकियू के तहसील अध्यक्ष की अगुवाई में किसानों का धरना प्रारंभ हुआ। नगर पंचायत और ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना में भृष्टाचार, अधिकारियों के आदेश के बाद भी सरकारी आरक्षित जमीनों से अवैध कब्जा नहीं हटाया जाना। बरसात में लोगों के गिरे घरों की जांच कराने आदि की मांग की गई। धरने के दूसरे दिन तहसीलदार जगदीश सिंह, नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने किसानों की समस्या सुनकर संबंधित विभागों को निराकरण करने के लिए भेजा। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर अशोक सिंह, सतेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, अन्नत सिंह, राधेश्याम, लवलेश सिंह, महेश, सत्यजीत सिंह आदि किसान मौजूद रहे।