फाइल फोटो-19-चंद्रसेन। स्रोत परिजन
थरियांव। पतंग खरीदकर घर लौट रहे साइकिल सवार किशोर को बुधवार दोपहर वाहन ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मनोज कुमार का पुत्र चंद्रसेन (15) गांव के जूनियर विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। वह साथियों के साथ साइकिल से थरियांव पतंग खरीदने आया था। पतंग लेकर साइकिल से घर लौट रहा था।
आंबापुर ढाबे के पास पीछे से किसी वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। लोगों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान चंद्रसेन ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से वाहन की तलाश की जा रही है। (संवाद)
फाइल फोटो-19-चंद्रसेन। स्रोत परिजन