फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पतंग उड़ाते वक्त किशोर पड़ोसी के छज्जे पर गिरा, सरिया आर-पार होने से मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-29-शहजान। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जोनिहा/फतेहपुर। दोमंजिला मकान की बाउंड्रीविहीन छत पर पतंग उड़ाते समय किशोर का पैर फिसल गया। इससे वह पड़ोसी के छज्जे पर गिर गया। छज्जे पर निकली सरिया बालक की कमर से घुसकर पेट के आर-पार हो गई। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के धानेमऊ गांव निवासी कमर अली का 12 वर्षीय पुत्र शहजान अली गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। वह पड़ोसी मुबारक के दोमंजिला मकान की छत पर रविवार शाम पतंग उड़ाने गया था। पतंग उड़ाते वक्त पर छत के किनारे पहुंच गया। यहां उसका पैर फिसल गया। इससे वह 10 फीट नीचे पड़ोसी जागेश्वर की छत के छज्जे पर गिर गया। छज्जे पर निकली तीन फीट लंबी सरिया शहजान के कमर से पेट के आर-पार हो गई। बालक की चीख सुनकर स्थानीय ग्रामीण एकत्र हो गए।

ग्रामीणों ने किसी तरह किशोर को सरिया से बाहर निकाला। खून से लथपथ परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव लौट गए। शहजान के पिता कमर अली ने बताया कि एक बेटे अरमान की एक साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। वह मजदूरी करते हैं। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि परिजन की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें