फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा चीनी मांझा, दो दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रतिबंध के बाद भी चीनी मांझा दुकानों में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। शनिवार को पुलिस ने चीनी मांझा बेचते दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बीते दिनों मुख्यमंत्री ने सख्त आदेश दिया था कि चीनी मांझे की ब्रिकी पर रोक लगाई जाए। इस पर किशनपुर पुलिस ने शनिवार को छापा मारा। इस दौरान दक्षिणी किशनपुर निवासी अंजनी अग्रवाल को किराने की दुकान से चार चकरी चीनी मांझे के साथ गिरफ्तार किया है।
वहीं कस्बे के पुरानी बाजार से महावतपुर असहट गांव निवासी जयलाल निषाद को छोटी और बड़ी 20 चकरी चीनी मांझा के साथ पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

इसके अलावा रविवार को शहर, खागा, बिंदकी कोतवाली, जहानाबाद, हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पतंग व अन्य संभावित दुकानों में छापा मारा गया। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणांचल के लोग शहर से मांझा खरीदकर बेचने के लिए जाते हैं।
प्रति चकरी 300 से 600 रुपये कीमत का चीनी मांझा दुकानदार खरीदते हैं। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि दोनों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों को मुचलके पर जमानत दी गई है।
विज्ञापन


दोपहिया वाहन चालक बरतें सावधानी
- दोपहिया वाहन चालक फुल फेस हेलमेट का इस्तेमाल करें। शीशा बंद रखें जो गर्दन को चीनी मांझे से बचाएगा।
- गले पर स्कार्फ, मफलर या दुपट्टा जरूर पहनें।
- दोपहिया हैंडल मिरर पर जरूर लगवाएं। इससे चीनी मांझा गर्दन तक पहुंचने से पहले ही रुक जाएगा।
- पतंगबाजी के दिनों में वाहन धीमी गति में चलाएं।
- वाहन चालक बच्चों को आगे न बैठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें