जहानाबाद। दोस्तों के साथ रिंद नदी में नहाने गए किशोर की गहराई में चले जाने से डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
थाना क्षेत्र के लालूगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद रमजान का पुत्र फैसल (16) शनिवार दोपहर दोस्तों के साथ रिंद नदी में नहाने गया था। नहाते समय गहराई में चले जाने से डूब गया। साथियों की चीख पुकार पर ग्रामीण गोताखोर पहुंचे। किसी तरह उसे बाहर निकाला।
सीएचसी में डॉक्टर ने फैसल को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह समेत पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया था। पिता ने बताया कि फैसल लखनऊ में कुरान हिफ्ज की पढ़ाई कर रहा था। ईद की छुट्टी में घर आया था।
फाइल फोटो-32-फैसल। स्रोत परिजन