फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारस्परिक तबादले पर गए 128 परिषदीय शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने पारस्परिक तबादले में जाने वाले 128 परिषदीय शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया है। तीन शिक्षकों ने तबादले पर जाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, गैर जिलों से आने वाले शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को 89 शिक्षकों ने नगर संसाधन केंद्र में अपनी पत्रावली दाखिल कर दी है।
जिले से कुल 131 परिषदीय शिक्षकों ने दूसरे जिलों में पारस्परिक तबादले के लिए आवेदन किया था। इनमें 128 शिक्षकों ने जिले से कार्यमुक्त आदेश लेकर गुरुवार को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, बदले में दूसरे जिलों से आने वाले शिक्षकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके लिए नगर संसाधन केंद्र में कार्यभार ग्रहण करने के साथ अभिलेखों की पत्रावली दाखिल करने की व्यवस्था की गई है।
बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तबादला होने के बाद तीन शिक्षकों ने यहां से जाने का इरादा बदल दिया है। बदले आने वाले शिक्षकों कार्यभार ग्रहण करने के लिए आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें