फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक के टक्कर से शिक्षक की मौत, दादी घायल

Sun, 01 Jul 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file photo of kin - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 बाइक सवार दादी-पौत्र को शनिवार दोपहर एक मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक पौत्र की कानपुर में इलाज दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना आते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों में कोहराम मच गया।    
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी कमलेश उमराव के बेटे सुशील(26) चार मई 2018 को अरगल प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक बने थे। बाइक से दादी शिवमति को लेकर मौसी के घर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव जा रहे थे। जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवरी हसनपुर बिजली उपकेंद्र के सामने मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार छिटक कर दूर गिरे। दादी व पौत्र की हालत नाजुक देखकर कानपुर ले गए। कानपुर में सुशील की सांसे थम गईं। परिवार के सुशील इकलौते चिराग थे। उनकी दो बहनों में बड़ी सारिका पुरवा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य है। छोटी दीपा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। मां मालती और बहनें बदहवास दिखीं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें