किशनपुर। थाना क्षेत्र की एक किशोरी से दुष्कर्म करने वाला निजी स्कूल के शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन साल से शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था।
आरोपी शिक्षक की करतूतों का जब किशोरी के परिजन को पता चला तो उन्होंने शादी के लिए दबाव बनाया। इस पर युवक और उसके माता-पिता ने शादी से इन्कार कर दिया। शिक्षक को घर से भगा दिया। क्षुब्ध होकर किशोरी ने घर पहुंच जहर खा लिया। इलाज के बाद किशोरी की हालत ठीक है।
पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक सूरज सिंह, लड़के के पिता भोला सिंह, मां गुड़िया देवी और बहन रानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें से आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष बच्चे लाल प्रसाद ने बताया एक मुख्य आरोपी युवक की गिरफ्तारी हुई है। शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष आरोपी पेश किया जाएगा।