फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, साथी भाग निकला

विज्ञापन
फोटो-04-पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर सोहेल उर्फ गुड्डू। स्रोत पुलिस - फोटो : Samvad
विज्ञापन
खखरेरू। मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को बृहस्पतिवार भोर पुलिस ने गिरफ्तार किया। बाएं पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं आरोपी का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भीमपुर नहर पुलिया तिराहे से सड़वापार नहर पटरी पर 25 हजार का इनामिया व हिस्ट्रीशीटर गुड्डू उर्फ सोहेल कुरैशी निवासी बहलोलपुर ऐलई खागा कोतवाली और उसका साथी सलमान निवासी बरहटा थाना खखरेरू बाइक से बकरियां बेचने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने दोनों को रोका तो उन्होंने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया।
मुठभेड़ के दौरान सोहेल के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं साथी सलमान भाग निकला। आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, तमंचे की नाल में फंसा एक जिंदा कारतूस, दो बकरियां और 2,010 रुपये बरामद हुए। सीओ दुर्गेश दीप ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आरोपी धाता थाने से हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

आरोपियों ने ख्वाजगीपुर थोंन गांव में 27 मार्च की शाम करीब छह बजे जंगल से बकरियां चराकर लौट रहे अग्रसेन लोधी से कार सवार आरोपियों ने बकरा छीन लिया था। इस दौरान सोहेल का मोबाइल मौके पर गिर गया था। 18 अप्रैल को मुबारकपुर गेरिया गांव में बालेंद्र कुमार के घर के बाहर बंधी दो बकरियां भी कार सवार चोरी कर ले गए थे।

फोटो-04-पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर सोहेल उर्फ गुड्डू। स्रोत पुलिस- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें