फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की टीमों ने शनिवार को जिले के विजयीपुर, देवमई और ऐरायां ब्लॉक के कुल 101 परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें 20 शैक्षणिक कर्मी अनुपस्थित रहे। इन सभी का एक दिन का वेतन रोका गया।
बीएसए ने जिले के सभी बीईओ और डीसी की टीम बनाकर तीन ब्लॉकों के स्कूलों का निरीक्षण कराया। निरीक्षण में पांच शिक्षक, दो अनुदेशक, एक अनुचार और 12 शिक्षामित्र अनुपस्थित रहे।
बीएसए ने बताया सभी अनुपस्थिति शिक्षक और अनुचार का एक दिन का वेतन, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का एक दिन का मानदेय रोका गया। बीएस ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।