चौडगरा में शनिवार रात एक टैंकर ने एक बाइक सवार युवक
को कुचल दिया। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कल्यानपुर निवासी रामरतन के
पुत्र रामबाबू (35) बाइक से चौडगरा आए थे और काम के बाद घर लौट रहे थे।
चौडगरा के पास एक टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंचे चौडगरा
चौकी इंचार्ज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर
दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि हेलमेट न लगाए होने की वजह से सिर में
अधिक चोट आई।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर,
रामबाबू की मौत से उसके वृद्ध पिता रामरतन, माता किशोरी देवी, पत्नी ऊषा
देवी, बेटा अंकित, कृष्णा और बेटी अंजली के भरण-पोषण की समस्या आ गई है।