बकेवर थाना क्षेत्र के मुगलरोड में भोर लगभग तीन बजे
चालक को झपकी आने पर ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। इससे चालक की
मौत हो गई, दूसरा चालक केबिन में फंस गया। हादसे में खलासी दूर गिरकर घायल
हो गया। ट्रक के एक हिस्से के परखचे उड़ गए। घायल को सीएचसी में भर्ती
कराया गया। उधर, खलासी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मध्य
प्रदेश के जिला छतरपुर के कस्बे हरतालपुर का निवासी चालक मनोज कुमार(35)
सूखी मटर लादकर ट्रक वाराणसी लेकर जा रहा था।
चौडगरा मार्ग मुगलरोड में
झपकी आ जाने से अचानक मनोज स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और जब तक वह सचेत
होता बेकाबू ट्रक पेड़ से टकरा गया।
हादसे में चालक मनोज की मौके पर ही
मौत हो गई जबकि दूसरा ड्राइवर रफीक गंभीर रूप से घायल हुआ। दोनों को ट्रक
की बॉडी के दूसरे हिस्से में शीशा तोड़कर निकाला गया।
घायल रफीक को बकेवर
पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान हालत चिंताजनक देख
डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र
राय ने बताया कि हरपालपुर निवासी खलासी शाहरूख की तहरीर पर रिपेार्ट दर्ज
की गई है।