फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाई संग सेल्फी लेकर बोली अंजली जल्दी चलना है राखी बांधने

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। भाई को पर्व पर राखी बांधने की बहनों की आस अधूरी रह गई। पूरे साल के इंतजार के बाद बहनों के लिए यह दिन आया था। नदी किनारे बहनें बहुत खुश थी और मोबाइल पर फोटो, सेल्फी और वीडियो बनाया। उन्हें क्या मालूम था उनकी राखी बांधने की तमन्ना अधूरी रह जाएगी।
विज्ञापन

अंजली की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसकी महज एक साल की पुत्री दिव्यांशी है। बहनों की डूबने की खबर पर घर से मां आशा देवी,बड़ी बहन पिंकी और भाई रामजी,शिवम पहुंचे। मां आशा व बहन दहाड़ मारकर रोती बिलखती दिखी। मां बोली कि वह दामाद को क्या मुंह दिखाएगी। वह कैसे बताएगी अंजली को क्या हो गया। नदी किनारे टिंकू बेहाल दिखा। बहनों के साथ टिंकू भी गया था। टिंकू बोला कि नदी में नहाने से पहले बहनों ने कजलिया विसर्जन किया था। उससे बहनों ने अपनी हाथ में कजलिया लेकर फोटो खिंचवाई और वीडियो बनवाया था। उसने भी सेल्फी ली थी। बहन अंजली बोली थी कि नहाकर जल्द ही राखी बांधने घर चलना है। वह नदी में नहाने गई तो दोबारा बाहर नहीं आई। उसकी चीख पर सोनी भी कूद गई। हादसे की खबर पर अंजली का पति व परिवार के लोग भी यमुना नदी किनारे पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अंजली नागपंचमी पर आई थी। उसे राखी के बाद ससुराल लौटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें