फोटो-02-महिलाओं को चेक सौंपते जनप्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी। स्रोत : प्रशासन
- फोटो : संवाद
फतेहपुर। प्रशासन की ओर से बुधवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 11 लाभार्थियों को रसोई गैस सिलिंडर री-फिलिंग की सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक दिया गया। इससे पूर्व सभी ने मुख्यमंत्री की ओर से लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
भाजपा विधायकों ने कहा, प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं चला रखीं हैं। इसी कड़ी में खाना बनाने में धुएं से राहत दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना के माध्यम से मुफ्त गैस कनेक्शन दिलाने का काम किया है, जो सराहनीय है।
कार्यक्रम में विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, डीएम रविंद्र सिंह, मौजूद रहे। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत करीब तीन लाख महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है।