नगर में हर साल की तरह हजरत शाह सैयद बाबा का सालाना उर्स पूरे अदब-ओ-एहतराम व शान-ओ-शौकत के साथ शुक्रवार को मनाया गया। इसमें सभी वर्गों के लोगों ने हाजिरी लगाई और मन्नतें मानीं। भारी संख्या में मौजूद अकीदतमंदों के कारण मजार स्थल में मेले जैसा माहौल रहा।
महिलाएं भी भारी संख्या में बाबा की मजार में जाकर अगरबत्ती, लोबान सुलगाकर सिन्नी चढ़ाईं और मन्नतें मानीं। रात को जवाबी कव्वाली का शानदार प्रोग्राम हुआ। इस दौरान बांटे गए लंगर में लोगों ने तबर्रुक लिया।
शाम सात बजे के बाद से बाबा की मजार पर अकीदतमंदों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कुछ लोग सामूहिक रूप से चादर और गागर लेकर गाजे बाजे के साथ मजार पर गए और चादरपोशी की। उर्स में मुल्क और जिले में अमन चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। हिंदुओं ने भी मजार पर जाकर माथा टेका और मन्नतें मानीं। रात को जवाबी कव्वली के शानदार प्रोग्राम में कोलकाता से आए साबिद अनवार कव्वाल ने अमनपरस्ती, मजहबी कलाम पेशकर वाहवाही लूटी। वहीं बरेली से आई निसात परवीन कव्वाला ने भी कव्वाल के कलामों का जवाब देकर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर किया। दोनों कव्वालों ने अपने-अपने पिया सैय्यद को अव्वल बताया। इस मौके पर वसीम घोषी, इब्राहीम, सरवर सौदागर, पप्पू सौदागर, इसराइल फारुकी, चुन्ना राइन, सोनू, आफताब, सरताज, मोहम्मद शमीम आदि लोग मौजूद रहे।