फोटो-01-देवेंद्र कुमार उर्फ रजोली गुप्ता। फाइल फोटो
- फोटो : कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को आयोजित किसान गोष्ठी में मौजूद किसान।
बकेवर। दूध लेने डेयरी जा रहे साइकिल सवार मिठाई विक्रेता को बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में मिठाई विक्रेता की मौत हो गई। लोगों के पीछा करने पर चालक लोडर छोड़कर भाग गया। पुलिस के मुताबिक चालक नशे में था। लोडर चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के सरांय बकेवर निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ रजोली गुप्ता (58) मिठाई दुकानदार थे। वह मिठाई की दुकान बंद करने के बाद बृहस्पतिवार रात को दूध लेने साइकिल से डेयरी जा रहे थे। मुगलमार्ग हाईवे पर आंगनबाड़ी केंद्र के सामने पीछे से लोडर ने टक्कर मार दी।
साइकिल समेत दुकानदार पर लोडर का पहिया चढ़ गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने लोडर चालक को घेर लिया। इसी दौरान चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। घायल रजोली को लोग सीएचसी ले गए।
इलाज दौरान डॉक्टर ने दुकानदार को मृत घोषित कर दिया। पुत्र निखिल गुप्ता ने बताया कि लोडर चालक बकेवर बुजुर्ग निवासी राजू पासवान है। वह नशे में लोडर चला रहा था। इसी वजह से हादसा हुआ है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामकृष्ण पांडेय ने बताया कि लोडर चालक राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लोडर को कब्जे में लिया गया है।
फोटो-01-देवेंद्र कुमार उर्फ रजोली गुप्ता। फाइल फोटो- फोटो : कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को आयोजित किसान गोष्ठी में मौजूद किसान।