फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुकान में मिठाई कारीगर का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मिठाई कारीगर का मंगलवार रात दुकान के अंदर शव फंदे से लटका मिला। दुकानदार परिवार पर पीटकर फंदे में लटकाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जय प्रकाश तिवारी (27) मिठाई कारीगर था। वह कस्बा स्थित देव मिष्ठान भंडार में कई साल से काम करता था।
रात को दुकान में ही रुकता था। उसका दुकान में ही रात को फंदे से शव लटका देखकर दुकानदार के पुत्र गोलू ने पुलिस को खबर दी। गोलू के मुताबिक कारीगर रात को नशे में था। वह घर जाने कि जिद कर रहा था। नशे कि हालत देखकर बाइक की चाबी ले ली थी। उसके बाद दुकान के बाहर लूडो खेल रहे थे। टिफिन लेने दुकान पहुंचा। पंखे के कुंडे पर कारीगर का शव लटका हुआ था।
हादसे की सूचना पर कारीगर की मां आशा देवी, भाई ओम प्रकाश, शिव प्रकाश व शिव प्रसाद पहुंचे।
मां ने बताया कि रात को बेटे ने फोन किया था। उसने खुद के साथ मारपीट किए जाने की बात कही थी। उसे पीटकर फंदे में लटकाया गया है। उसकी पत्नी पूजा की तीन साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सका एक बेटा शशीकांत व बेटी राधिका है। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें