रिश्वत लेते लेखपाल के वायरल वीडिओ का स्क्रीनशॉट। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। इस पर लेखपाल को निलंबित किया गया है। एसडीएम ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच भी की जा रही है।
सदर तहसील क्षेत्र के कुसुंभी गांव के लेखपाल संतोष यादव के पास कुसुंभी के किसान सर्वेश रैदास और रामनारायण लोधी अपनी-अपनी वरासत दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि लेखपाल ने इनसे 3500-3500 रुपये की मांग की।
मांग पूरी न होने पर काम करने से इंकार कर दिया। मजबूरन सर्वेश रैदास ने रुपये निकालकर दिए और मौके पर मौजूद दूसरे साथियों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसडीएम सदर नंदप्रकाश मौर्य ने लेखपाल संतोष यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।