फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: धूप से चढ़ा पारा, शाम ढलते ही बढ़ी गलन

विज्ञापन
फोटो-20-शहर के हिकमत उल्ला पार्क में मौजूद लोगों की भीड़ और खेलते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। एक सप्ताह से ठंड झेल रहे लोगों को मौसम ने फिलहाल राहत दी है। बीते दो दिनों से खिली धूप के चलते अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम आठ डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि शाम ढलते ही गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह आसमान साफ था। सुबह करीब सात बजे से ही धूप निकलने लगी जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। गली-मोहल्लों से लेकर घरों की छतों तक लोग धूप सेंकते नजर आए। शहर के पार्कों में युवा और बच्चे खेलकूद में व्यस्त दिखाई दिए।

शीतलहर और कोहरे से प्रभावित जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। हालांकि शाम होते ही पछुआ हवा चलने से गलन बढ़ गई। इससे ठंड का अहसास फिर तेज हो गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. वसीम खान ने बताया कि आने वाले दो से तीन दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। कोहरा और ठंडी हवा चलने से गलन में दोबारा इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन


धूप ने फसलों में फूंकी जान
शीतलहर और कोहरे से परेशान किसान तिलहनी-दलहनी समेत आलू की फसल पर होने वाले नुकसान को लेकर परेशान नजर आ रहे थे। दो दिन से खिली धूप ने किसानों की चिंताओं को कम कर दिया है। इससे किसान फसलों में खाद और कीटनाशक का छिड़काव करने में जुटे हैं। कृषि विशेषज्ञ डाॅ. जगदीशचंद्र किशोर ने कहा कि कोहरे के चलते फसलों में पाला लगने की संभावना थी। सरसों की फसल पर माहू का प्रकोप बढ़ रहा था।

फोटो-20-शहर के हिकमत उल्ला पार्क में मौजूद लोगों की भीड़ और खेलते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें