फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास क्षेत्र खजुहा के पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन खजुहा बीईओ पवन द्विवेदी के नेतृत्व में हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत बहुविकल्पीय प्रश्नों की लिखित परीक्षा से हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 छात्रों का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया। साक्षात्कार का मूल्यांकन डायट प्रवक्ता अतुल यादव, बीईओ खजुहा, विज्ञान एआरपी सुमित कुमार शुक्ला और एआरपी राजेश त्रिपाठी की टीम ने किया। समग्र मूल्यांकन के आधार पर शीर्ष दस प्रतिभागियों का चयन किया गया।
परिणामों में कंपोजिट विद्यालय दौलतियापुर की अंकिता यादव ने प्रथम, कंपोजिट विद्यालय चकजहांपुर की शालिनी ने द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय मंडराव की दामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को स्टेशनरी सामग्री देकर प्रोत्साहित किया गया। शीर्ष 10 छात्रों को बैग और विज्ञान से संबंधित सामग्री प्रदान की गई। शीर्ष पांच विद्यार्थियों को पुरस्कार के साथ नकद राशि भी दी गई।
विज्ञापन

बीईओ पवन द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता के शीर्ष 100 विद्यार्थियों को आगामी दिनों में एक्सपोजर विजिट के लिए चयनित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान के अकादमिक रिसोर्स पर्सन सुमित कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर एआरपी राजेश त्रिपाठी, प्रकाश नारायण, राजेंद्र पटेल, जितेंद्र, ज्ञानेंद्र देव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें