फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छात्रों के सर्वांगीण विकास में सामाजिक विज्ञान की भूमिका अहम

विज्ञापन
फोटो-10-प्रशिक्षण में मौजूद उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के मुंशी प्रेमचंद सभागार में बृहस्पतिवार से उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन

सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास में सामाजिक विज्ञान विषय की भूमिका बेहद अहम है। यह विषय छात्रों को मानव समाज के इतिहास, भूगोल और नागरिक जीवन की समझ देने के साथ-साथ संवेदनशीलता, सहभागिता, सहअस्तित्व की भावना, आलोचनात्मक चिंतन और जिम्मेदार नागरिकता के गुण विकसित करता है।
प्रशिक्षण में प्रशिक्षक वीणा सिंह, कौशल कुमार, अंकुर और आलोक कुमार ने शिक्षण पद्धतियों, गतिविधि आधारित अध्ययन और मूल्यांकन के तरीकों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

फोटो-10-प्रशिक्षण में मौजूद उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें