फतेहपुर। शहर समेत आसपास के आठ परिषदीय स्कूल मॉडल बनेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग मॉडल स्कूलों की सूची तैयार कर ली है। इनमें दो नगर क्षेत्र और छह तेलियानी ब्लाक क्षेत्र के स्कूल शामिल हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प की योजना तैयार की है। पहले चरण में आठ परिषदीय विद्यालय मॉडल बनाए जाएंगे। इनमें नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय रस्तोगीगंज, उधन्नापुर और तेलियानी ब्लाक के बिलंदपुर, सलेमाबाद, बिलंदा, अल्लीपुर, बकंधा, कसेरुवा शामिल हैं।
इन स्कूलों में मजबूत बाउंड्री, लोहे के मजबूत गेट, हर कमरे टायल्स, बिजली का वायरिंग, पंखे, ट्यूबलाइट, प्रोजेक्टर, स्मार्ट क्लास, सोलर पैनल, रंगाई-पुताई के साथ बढ़ाने मेें उपयोगी चित्रकारी होगी। शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था, बालक, बालिकाओं के साथ दिव्यांग बच्चों के अलग-अलग शौचालय के इंतजाम होंगे। बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर भी मुहैया होगा।
बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि वैसे तो सभी परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प की योजना के तहत काम चल रहा है, लेकिन नगर क्षेत्र के दो और तेलियानी ब्लाक के पांच परिषदीय विद्यालय मॉडल बनाने की योजना है। इन स्कूलों में मांटेसरी की तरह की सारी सुविधाएं होंगी। शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।