बैठक में बोलते हुए बीईओ। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खागा। ऐरायां ब्लाक के बीआरसी सभागार में बुधवार को सभी परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकाें की बैठक हुई। निर्धारित नवीन छात्र नामांकन लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने को कहा गया और इसके लिए 30 अप्रैल अंतिम तिथि तय की गई।
बीईओ श्रवण कुमार पाल ने कहा कि छात्रों के नामांकन लक्ष्य को प्राप्त करने में किसी तरह की लापरवाही न करें। इसे हर हाल में पूरा करें। विद्यालय हाउस बोर्ड सर्वे का भी काम पूरा किया जाए। स्कूलों में रंगाई-पुताई करवाने, कम्पोजिट ग्रांट की धनराशि का उपभोग जमा करने और उनके बिल बाउचर व अभिलेखीकरण कर दिया जाए।
खेल कूद सामाग्री की खरीद व उसका उपयोग, पुस्तकालय का सक्रिय उपयोग, शिक्षक डायरी और प्रेरणा तालिका का नियमित प्रयोग किया जाए। इस मौके पर एआरपी कृष्णवीर सिंह, अजय सिंह, डा. अम्बिका प्रसाद मिश्र, रामप्रसाद पाल, उदयभान जायसवाल, हरिभूषण सिंह, विजय कुमार, रुपाली गुप्ता, रामदेव सिंह, मीरा देवी, कुसुम यादव, नायाब अख्तर, सरोज राजपूत, कल्पना देवी और वीरेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।