फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पोस्टरों में विद्यार्थियों ने सजाई विकसित भारत की तस्वीर

विज्ञापन
फोटो-04- उच्च प्राथमिक विद्यालय मवइया में पोस्टर दिखासीं छात्राएं।
विज्ञापन
फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को मेरे सपनों का भारत थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। कक्षा पांच और छह के विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से विकसित भारत के साथ पिछले 10 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों और उल्लेखनीय कार्यों को प्रदर्शित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अभिभावकों की मौजूदगी में पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में बच्चों ने विकसित भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, विद्यालयों में उपलब्ध स्मार्ट क्लास और खेल सामग्री समेत विभिन्न विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाए। प्राथमिक विद्यालय पिलखनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय मवइया, कंपोजिट विद्यालय मोहनपुर और कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमपुर समेत अन्य विद्यालयों में प्रतियोगिता कराई गई।
बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता के जरिये कागज पर सपनों के भारत की तस्वीर उकेरी। विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आगामी दिनों में विकासखंड स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसमें चयनित विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक विकासखंड से सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले पांच-पांच विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

फोटो-04- उच्च प्राथमिक विद्यालय मवइया में पोस्टर दिखासीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें